google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हत्या करने के प्रयास के दो फरार अभियुक्तों ने दबिश से घबराकर पटना में किया सरेंडर

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
कुटुंबा (बिहार) औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना कांड संख्या-64/26 में गोली मारकर हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो नामजद अभियुक्तों ने पुलिस की कुर्की-जब्ती कार्रवाई के दबाव में आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों अभियुक्त पटना जिले के रहने वाले हैं और अलग-अलग थानों में जाकर सरेंडर किया फरार अभियुक्त दिलीप कुमार उम्र 40 वर्ष, पिता- सहजानंद शर्मा उर्फ भोला सिंह, निवासी- नगर बिहटा, थाना- आईआईटी अमहारा, जिला- पटना और दिनेश कुमार उर्फ जट्टा, पिता- सुखाड़ी यादव, निवासी- चकमुनजे, थाना- आईआईटी अमहारा, जिला- पटना कुटुंबा थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि कुटुंबा थाना कांड संख्या-64/26 गोली मारकर हत्या के प्रयास से जुड़ा हुआ है। घटना के बाद से दोनों अभियुक्त फरार चल रहे थे। न्यायालय से वारंट निर्गत होने के बाद भी अभियुक्त हाजिर नहीं हो रहे थे।

इस पर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दोनों के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई शुरू की।पुलिस की लगातार दबिश और घर पर कुर्की की कार्रवाई से घबराकर अभियुक्त दिलीप कुमार ने जक्कनपुर थाना, पटना में तथा दिनेश कुमार उर्फ जट्टा ने फुलवारीशरीफ थाना, पटना में आत्मसमर्पण कर दिया।दोनों थानों से सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम पटना पहुंची। कागजी प्रक्रिया पूरी कर दोनों अभियुक्तों को ट्रांजिट रिमांड पर औरंगाबाद लाया जा रहा है। यहां कुटुंबा थाना लाकर पूछताछ के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून से भागने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)