दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवादाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 4 अक्टूबर 2023 नबीनगर थाना क्षेत्र के रघुनाथगंज से दो शराबी को पुलिस गश्ती के दौरान गिरफ्तार किया गया है। पि एस आई राजीव कुमार एवम सशस्त्र बल ने नशे की हालत में गोविंद राम पिता नरेश राम और बबन राम पिता स्व रामजी राम दोनों थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी को रघुनाथगंज के समीप से गिरफ्तार किया है
थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार किए गए उक्त दोनो को रेफरल अस्पताल में शराब पीने की पुष्टि के बाद मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



