google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पुराने विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट, मुकदमा दर्ज

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी
आज जंसा थाना क्षेत्र के खेमापुर गांव निवासिनी आशा शर्मा पत्नी अभय शर्मा ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि बीते 16 जून को गांव के ही राधे राजभर पुत्र सीताराम हम प्रार्थनी के ऊपर गलत आरोप लगाकर बदनाम करने की नीयत से अफवाह फैलाया। जिसकी जानकारी लेने उसके घर पहुंची तो वह मां बहन की भद्दी भद्दी गलियां देते हुए लात मुक्के से मारने लगा साथ ही इसी दौरान हीरामनी, सोनू राजभर, एवम जलिक भी मौके पर पहुंचकर मारपीट करने लगे और सोनू राजभर छेड़खानी करने लगा हल्ला सुनकर पति अभय शर्मा मौके पर पहुंचे तो उसे भी मारने पीटने लगे वहीं घटना की सूचना पति अभय शर्मा ने 112 नंबर पुलिस को दी जिसके पहुंचने के पूर्व ही उक्त सभी लोग मौके से भाग निकले वही इस मामले में जंसा पुलिस ने विभिन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)