google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हार्वेस्टर और राखड़ टैंकर की भिड़ंत में दो घायल,भाजपा अध्यक्ष ने निभाई मानवीय जिम्मेदारी

मंगलवार की दोपहर जिले में हुए एक सड़क हादसे में हार्वेस्टर और राखड़ टैंकर की आमने-सामने हुई टक्कर में हार्वेस्टर चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह दुर्घटना उस समय हुई जब दोनों वाहन तेज गति से अपने-अपने मार्ग पर चल रहे थे और अनियंत्रित होकर टकरा गए।घटना के प्रत्यक्षदर्शी भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मिथिलेश मिश्र ने तत्काल मानवीयता का परिचय देते हुए घायल लोगों को मौके से सुरक्षित निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। उनकी त्वरित प्रतिक्रिया से घायलों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी, जिससे उनकी जान बच पाई।इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र तिवारी भी मौजूद रहे है।स्थानीय लोगों और प्रशासन ने भाजपा नेताओं की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)