google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

फूलपुर के सुरही में दो घरों से 40 लाख की चोरी, मुकदमा दर्ज

डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ की टीम के साथ अधिकारी भी पहुचे।

समाज जागरण आशीष कुमार गुप्ता
बाबतपुर,वाराणसी । फूलपुर थाना क्षेत्र के सुरही गांव में बुधवार को अर्धरात्रि के बाद चोरों ने दो घरों का निशाना बनाकर लगभग 40 लाख रुपए के सोने चांदी के आभूषण चुरा ले गए। पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी उठने पर हुई। घटना की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी व डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुची और जांच पड़ताल कर लौट गई।
बताते हैं कि बीते बुधवार की अर्धरात्रि के बाद 3 बजे पूर्व ग्राम जगदीश सिंह के घर मे चोरी हुई। चोर सबसे पहले मुख्य द्वार पर लगे बल्ब को उतारने के बाद दरवाजे को चाड़ कर अंदर घुसे और घर मे सोए लोगों के कमरे को बाहर से बन्द कर आसानी से तीन कमरों में रखे अलमारी को तोड़ कर उसमें रखे 20 हजार नगद समेत सोने चांदी के 25 लाख रुपए के आभूषण चुरा ले गए। पीड़ित जगदीश सिंह के मुताबिक दो कमरे बहु की तथा एक कमरे बड़े भाई की थी।
वही दूसरी चोरी पड़ोसी सत्यप्रकाश सिंह के घर साढ़े 3 बजे भोर में हुई। वहां चोरों ने कूलर को हटाने के बाद खिड़की का ग्रिल काटकर घर मे घुसे और परिजनों को उनके कमरे को बाहर से बन्द कर वहां से भी 20 हजार नगद समेत 12 लाख से अधिक के सोने चांदी के आभूषण चुरा ले गए। घटना की जानकारी लोगों को सुबह उठने पर हुई। परिजनों ने फोन कर बाहर के लोगों ने किसी तरह दरवाजा खोला तो कमरों के अलमारी की दशा देख ढंग रह गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना पर एडीसीपी गोमती जोन, एसीपी पिंडरा प्रतीक कुमार, इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह, चौंकी इंचार्ज दिनेश त्रिपाठी, डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ की टीम मौके पर पहुची और जांच पड़ताल कर लौट गई।
डॉग स्क्वायड टीम चोरों द्वारा आभूषण के बिखरे व फेके गए डिब्बे को सूंघते हुए हाइवे तक गया और फिर लौट आया। पुलिस चोरी के एक एक सुराग को खोजती रही। लेकिन कुछ ठोस सबूत हाथ नही लगा।
वही फूलपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों ने खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)