मेरठ। मेरठ जनपद के थाना मुंडाली गॉव कुंढला मे बीते दिनों पानी भरवाने को लेकर हुए विवाद, जिसमें पानी भरवा रहे अरशद एवं उसके साथियों पर गाँव के ही प्रधान व साथियों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिसमें पानी भरवा रहे अरशद और मदद मे लगे साथी बुरी तरह से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीते 21 मई को आये तेज आंधी के कारण गाँव के बिजली ठप्प पड़ गया। बिजली ठप्प पड़ने के कारण लोगों को पानी भरने मे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालत ये था कि इंसान के साथ-साथ पशुओं के भी प्यास से बुरे हाल हो रहे थे। जिसको देखते हुए उसी गाँव के अरशद व उसके साथियों ने ग्रामीणों की मदद करने को सोचा। लेकिन यह बात ग्राम प्रधान को शायद पसंद नही आया और अपने साथियों के साथ अरशद व उसके साथियों पर हमला कर दिया।
पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र मे अरशद ने कहा है कि ग्राम प्रधान ने उसे कहा कि यह गाँव मुसलमानों की है और हम यहाँ के प्रधान है। पहले जाकर मुसलमानों के पानी भरवा फिर इनका पानी भरना। लेकिन हमने मना कर दिया तो पहले गाली गलौंच किया और फिर साथियों के साथ मे हमला कर दिया। जिसमे मै और मेरे भाई और कई अन्य को गंभीर चोटे आई है। इसके साथ ही प्रार्थी ने आरोप लगाया है कि बीच बचाव करने आये महिलाओं के साथ भी बदतमीजी की गई। इसके अलावा पीड़ित पक्ष पर ही देश विरोधी नारे लगाने की आरोप लगाया जा रहे है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग किया है। देखना है कि मामले मे पुलिस क्या रुख अपनाती है, मामले मे कार्यवाही होगी या फिर लीपापोती करके छोड़ दिए जायेंगे। लेकिन सवाल यह भी है क्या प्यासे को अपने खर्चे से पानी भरवाने की व्यवस्था करने वाले देशद्रोह के नारे लगा रहे थे। अगर नही तो क्या देश द्रोह के नाम पर झूठे आरोप लगाने वालों के पुलिस सजा दे पायेगी।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



