google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बड़ेम से 20 लीटर महुआ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 9 अप्रैल 2024 नबीनगर प्रखंड के बड़ेम ओ पी थाना क्षेत्र से अवैध महुआ शराब के कारोबार मे लगे अलग अलग ठिकानों से 20 लीटर चुलाई महुआ शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर थाना में क्षेत्र के हरखु बीघा गांव से 10 लीटर महुआ शराब के साथ अनिल प्रजापति को गिरफ्तार किया गया। वहीं गश्ती के दौरान झारखंड राज्य के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के झल्हा गांव निवासी बिरजू राम को 10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया गिरफ्तार किया है।यह कार्रवाई एस आई पुनीत सिंह एवम टीम द्वारा किया गया है। थानाध्यक्ष सिमरन राज ने बताया कि शराब को जप्त कर थाना लाया गया है और गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)