मनोज कुमार संवादाता हजारीबाग (कटकमदाग)
कटकमदाग:- थाना क्षेत्र से अवैध बालू ढुलाई कर रहे दो ट्रैक्टर को कटकमदाग पुलिस ने जब्त किया। जब्त किए गए टैक्टर को थाना परिसर में रखा गया है तथा प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस संबंध में कटकमदाग अंचलाधिकारी ने बताया की वह जब छुट्टी पर थे तभी थाना प्रभारी कटकमदाग के द्वारा अवैध रूप से बालू ढुलाई कर रहे दो ट्रैक्टर को पकड़ा गया था जिसपर मेरे द्वारा 24.7.24 को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उन्होंने कहा की एनजीटी के द्वारा बालू निकासी पर रोक लगाई गई है और अगर कोई इस दौरान अवैध रूप से बालू की ढुलाई करता है तो उसके उपर कार्रवाई की जाएगी। वहीं थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया की पुरे थाना क्षेत्र में बालु निकासी पर रोक है पुलिस के द्वारा भी एनजीटी के निर्देशों का पालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा की पुलिस अवैध बालू का खनन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



