रोहतास ब्यूरो,दैनिक समाज जागरण बिक्रमगंज रोहतास
काराकाट व कछवां थाने की पुलिस ने अलग-अलग जगहों से दो वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। काराकाट थानाध्यक्ष फुलदेव चौधरी ने बताया कि थाना क्षेत्र के चौगाई निवासी मुन्ना कहार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध सासाराम कोर्ट से पूर्व शराब कांड के मामले में वारंट निर्गत था। वहीं दूसरी ओर कछवां पुलिस ने भी एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष मितेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर निवासी शंकर साव को गुप्त सूचना पर किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध सासाराम कोर्ट से पूर्व शराब कांड के मामले में वारंट निर्गत था। उक्त संदर्भ में जानकारी देते हुए दोनों थाना के थानाध्यक्षों ने बताया कि गिरफ्तार दोनों वारंटी जेल भेज दिया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



