समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी: रिंग रोड पैकेज दो के फेज तीन के तहत संदहा से चंदौली राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाले मार्ग के बीच बभनपुरा में गंगा नदी पर बहुप्रतीक्षित पुल से रविवार को दो पहिया और चार पहिया वाहनो का आवागमन औपचारिक रूप से आरंभ हो गया। पुल से आवागमन शुरू होने से दोनो जिलो के लोगो को आने जाने में अब सहूलियत मिलेगी। इसके साथ बिहार से गाजीपुर, आजमगढ बलिया, मऊ, जौनपुर अयौध्या, लखनऊ की तरफ जाने और उधर वापस आने वाले लोगो को सुगम परिवहन की सौगात काफी इंतजार के बाद मिल ही गई। बाबतपुर एयरपोर्ट से बिहार के लोगो के लिए डायरेक्ट कनेक्टिविटी हो गई। बौद्ध अनुयायियो को सारनाथ से बोधगया जाने के लिए अब शहर के जाम से मुक्ति मिल गयी। पर्यटन, वैवाहिक, धार्मिक यात्रियो के लिए रिंग रोड चालू होने से सुगम यात्रा की सौगात मिल गई।
रिंग रोड की योजना को साकार होने में लग गये छब्बीस वर्ष जनपद में रिंग रोड निर्माण की घोषणा छब्बीस वर्ष पूर्व संदहा में तत्कालीन भूतल परिवहन मंत्री रहे राजनाथ सिंह के द्वारा 1999मेंही की गयी। लेकिन केन्द्र में काग्रेस की सरकार बनते ही ठंडे बस्ते में योजना रह गयी। 2014में केन्द्र मेंभाजपा की सरकार बनते ही रिंग रोड के निर्माण की गतिविधि तीव्र हो गई। केन्द्र और राज्य दोनो स्थानो पर भाजपा सरकार की प्रतिबद्घता का परिणाम है कि आज रिंग रोड परियोजना के तीन चरण निर्माण मूर्त रूप लिया। आमजन के लिए राजातालाब से हरहुआ, संदहा होते हुए चंदौली तक रिंग रोड की सुविधा मिल ही गई।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



