google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दो मोटरसाइकिलों के जबरदस्त भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल

सुभाष चंद्र यादव/ समाज जागरण

सोनभद्र। स्थानीय बीजपुर- बकरिहवा सड़क मार्ग पर चेतवा के समीप मंगलवार को दो मोटर साइकिलों के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।​मिली जानकारी के अनुसार नेमना निवासी रविचन्द (32) और कृष्णा पाल (21) एक ही बाइक पर सवार होकर बीजपुर से बकरिहवा की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक चेतवा के पास पहुँची अनियंत्रित होकर उन्होंने आगे चल रही एक अन्य बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए।​​ घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल एनटीपीसी रिहंद के धन्वन्तरि चिकित्सालय भेजा। समाचार लिखे जाने तक रविचन्द और कृष्णा पाल दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)