समाज जागरण
विजय तिवारी
उमरिया ।भाई एवं बहनों के प्रेम के प्रतीक का पर्व आगामी 19 अगस्त को मनाया जाएगा । इस पर्व को लेकर बहनों में खुशियों उनके चेहरो पर देखी जा सकती है। रक्षाबंधन पर्व को मनाने के लिए बहनों के व्दारा अभी से तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है ।
उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में स्थित संजय गांधी ताप विद्युत परियोजना के आवासीय एमपीईबी कालोनी की महिलाओं ने रक्षाबंधन पर्व पर सकारात्मक प्रयास करते हुए देश के बीर जवानों और वृद्धाश्रम सहित जेल में निरुद्ध कैदियों के लिए सभी आवश्यक सामग्री एकत्र कर राखियां बनाई है। उड़ान महिला मंडल की अध्यक्ष अर्चना मालवीय के कुशल मार्गदर्शन में महिला मंडल ने करीब ढाई सौ आकर्षक राखियो को निर्मित कर उन्हें देश के बीर जवानों और वृद्धाश्रम सहित किन्ही कारणों से जेल में बंद कैदी भाईयो को रक्षाबंधन के पूर्व राखी भेजने की तैयारी की है। महिला मंडल ने राखी के साथ प्रथक से रोरी चंदन का पैकेट भी तैयार कर शामिल किया है जिससे कि इन बहनों का टीका भाईयो तक सरलता से पहुंच सके। इन्होंने बताया कि हमारे देश के बीर जवानों और वृद्धाश्रम सहित जेल में निरुद्ध भाईयो की कलाई पवित्र रक्षाबंधन त्योहार में सूनी न रहे यह हमारा प्रयास है।
उड़ान महिला मंडल की अध्यक्ष अर्चना मालवीय ने कहा कि आगामी वर्ष में भी रक्षाबंधन पर्व पर राखिया बनाकर देश की सरहद में तैनात हमारे फौजी भाइयों को भेजा जाएगा। इस दौरान महिला मंडल की अन्य सदस्यों ने कहा कि हम सबका संयुक्त प्रयास रहेगा कि यह राखियां सभी भाइयों तक पहुंचे। उल्लेखनीय है कि उड़ान महिला मंडल की अध्यक्ष अर्चना मालवीय के नेतृत्व में एमपीईबी कालोनी की नारी शक्तियों के द्वारा समय समय पर सामाजिक कार्य किए जाते है साथ ही सामाजिक उत्थान की भावना को लेकर अन्य रचनात्मक कार्य किए जाते हैं जिनकी चहुंओर जमकर सराहना हो रही है। बता दें कि उड़ान महिला मंडल की अध्यक्ष अर्चना मालवीय संजय गांधी ताप विद्युत परियोजना के मुख्य अभियंता शशिकांत मालवीय की धर्मपत्नी है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



