समाज जागरण दीपक सरकार
पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के उदयगढ़ गांव निवासी राजदेव यादव उम्र 55 की मौत मिट्टी के घर गिरने से हो गई। इस घटना के बारे में उदयगढ़ गांव की पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र कुमार ने बताया कि देर शाम सोमवार को राजदेव यादव अपने घर में अकेले थे। इसी दौरान काफी बारिश भी हो रही थी और मृतक अकेले सो रहे थे। इसी बीच मिट्टी का घर उनके ऊपर गिर गया।
जिसके कारण दब कर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों के द्वारा मिट्टी के घर के मलवे में दबे राजदेव यादव को बाहर निकल गया। इसके बाद परिजनों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।वहीं घटना की जानकारी मिलने पर मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सुशीला टीयू पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं घटना की जानकारी मिलने पर छतरपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना से संबंधित मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। वही मृतक के आर्थिक स्थिति दयनीय होने पर कई जनप्रतिनिधियों ने सरकार से मुआवजे की गुहार लगाई है। ताकि मृतक के परिजनों आर्थिक कमजोरी को कुछ हद तक कम किया जा सके।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



