दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर थाना क्षेत्र के जोगाबान्ध गांव के समीप आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हुए है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम में गांव से बाहर खेत मे मवेशी चराने के दौरान तेज वर्षा होने लगी।इसी बीच तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ जिसके चपेट में आने से जोगाबान्ध गाँव निवासी लालमोहन यादव की 45 वर्षीय पत्नी कांति देवी की मौत हो गई ।वही विकास कुमार उम्र 20 वर्ष पिता सूर्यदेव यादव, देवमुनिया कुँवर उम्र करिब 60 वर्ष और संजय यादव की 45 वर्षीय पत्नी ललिता देवी घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज स्थानीय चिकित्सक द्वारा किया जा रहा है।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया। थानाध्यक्ष मृतुन्जय कुमार उपाध्याय ने बताया कि वज्रपात से एक महिला की मौत हुई है।पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिया गया है ।इधर हादसे के बाद परिजनों के बीच मातम पसरा है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



