समाज जागरण
मीरजापुर /चुनार कोतवाली क्षेत्र के पिरल्लीपुर फोरलेन हाईवे रेलवे अंडरग्राउंड पुल के नीचे अज्ञात वाहन ने पीछे से धक्का मार दिया जिससे बुलेट चलारहे की घटना स्तर पर ही मौत हो गई वही पीछे बैठी भांजी गंभीर रूप से घायल हो गई
स्थानीय लोगों ने पुलिस और सूचना दी मौके पर कजरहट चौकी इंचार्ज सदानंद सिंह पहुंचकर दोनों को चचरी मोड अस्पताल पहुंचाया। वहीं डॉक्टरों ने विनय राय ( 33) पुत्र बृजभूषण राय निवासी ग्राम चाकिया पूर्वी जिला चंदौली को मृत घोषित कर दिया। वही बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने भांजी कलश ( 20) पुत्री प्रदीप कुमार निवासी ग्राम कठिनई थाना पडरी मिर्जापुर को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया भांजी का इलाज पूर्वांचल हॉस्पिटल में चल रहा है।
बताया जा रहा की मामा विनय राय कल अपनी बहन के घर गए हुए थे रात्रि में 7:30 बजे अपनी भांजी को लेकर अपने बुलेट से घर चकिया चंदौली जा रहे थे।
की पीछे से अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई
विनय राय के भाई ने बताया कि हम दो भाई हैं। हमसे बड़े भाई की कल एक्सीडेंट में मौत हो गई।
मृतक व्यवसाय करते थे।
चुनार कोतवाल विजय शंकर सिंह ने बताया कि सीसी फुटेज के आधार पर वहां की तलाश की जा रही है।
शव को आज पीएम के लिए भेज दिया गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



