मनोज कुमार
संवादाता हजारीबाग।
छत्तीसगढ़ में हो रहे हैं राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप अंडर 17 में भाग लेने के लिए झारखंड अंडर 17 बालक एवं बालिका वर्ग का चयन प्रकीया हजारीबाग के कर्जन ग्राउंड में 19 जुलाई2024, दिन शुक्रवार से 20 जुलाई 2024,शनिवार तक किया जाना है। इसके अंतर्गत 19 जुलाई को बालिका वर्ग एवं 20 जुलाई को बालक वर्ग का चयन किया जाना है। बालिका वर्ग का चयन करने के बाद इनका कैंप रांची में होगा, जबकि बालक वर्ग के 35 खिलाड़ियों का कैंप हजारीबाग में ही किया जाना है। यह पूरी चयन प्रक्रिया झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के निर्देशानुसार, हजारीबाग एथलेटिक्स एसोसिएशन (फुटबॉल) के द्वारा किया जाना है। भाग लेने वाले खिलाड़ियों का सीआरएस होना अनिवार्य है, साथ में आधार कार्ड ,जन्म प्रमाण पत्र एवं पासपोर्ट साइज फोटो के साथ-साथ अपने जिले के सेक्रेटरी का आवेदन होना अनिवार्य है। इस चयन प्रक्रिया में लगभग 500 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। इसके मुख्य अतिथि माननीय सांसद महोदय श्री मनीष जायसवाल (सांसद हजारीबाग) होंगे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



