google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नशा मुक्ति अभियान के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में भारत को नशा मुक्त बनाने का शपथ लिया गया।

मिंटू कुमार संवाददाता समाज जागरण हजारीबाग सदर।

उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार नशा मुक्तिअभियान के तहत जिले के विभिन्न प्रखंड कार्यालयों, पंचायत क्षेत्रों व नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही लोगों को नशा मुक्त भारत बनाने में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु शपथ दिलाई गई।

इसी उद्देश्य के तहत सदर, डाडी, बड़कागांव प्रखंड सहित अन्य प्रखंडों में आंगनबाड़ी सेविका, प्रखंड एवं अंचल के सभी कर्मी द्वारा नशा मुक्त अभियान के तहत शपथ ली गई। वहीं हजारीबाग नगर निगम के सफाई शाखा में नगर आयुक्त महोदया की अध्यक्षता में सभी वार्ड जमादार, टिपर ड्राइवर और सफाईकर्मी के बीच भारत को नशामुक्त बनाने का शपथ लिया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)