ब्यूरो चीफ़/ दैनिक समाज जागरण
सोनभद्र। आज दिनांक 12 जून 2025 को समाजवादी पार्टी जनपद सोनभद्र के विधानसभा रॉबर्ट्सगंज में बैठक की गई एवं पीडीए जन पंचायत लगाया गया जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष विजय शंकर जायसवाल ने किया और संचालन विधानसभा महासचिव सुरेंद्र यादव ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा उपस्थित थे ।
बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि हम सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि पीडीए पंचायत के माध्यम से हर गांव में जाकर पडीए पंचायत लगाकर ग्रामीण जनता को जागरूक करें और समाजवादी पार्टी के नीतियों को पहुंचने का काम करें इसी के साथ आगामी चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची में नए मतदाताओं को जोड़ने का काम करें और फर्जी मतदाताओं का नाम कटवाने का काम करें।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



