google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पीएम श्री राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में गूंजा ‘वन्दे मातरम्

बालिकाओं ने सामूहिक रूप से किया राष्ट्रीय गीत का गायन, राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना का दिया संदेश

समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी

सोनभद्र। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ की 150वीं जयंती के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ‘वन्दे मातरम्’ के तृतीय चरण के साथ ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ को उत्सव के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। यह अभियान 09 से 15 अगस्त, 2026 तक सम्पूर्ण देश में भौतिक एवं डिजिटल दोनों माध्यमों से आयोजित किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज पीएम श्री राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज, सोनभद्र में राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की बालिकाओं द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया। सामूहिक गायन के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से सराबोर हो गया।

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। उपस्थित सभी लोगों ने ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रीय ध्वज एवं राष्ट्रीय गीत के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया।

‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा डिजिटल माध्यमों से भी अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए ‘वन्दे मातरम्’ के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति अपने समर्पण की भावना व्यक्त की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)