google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ के तहत डीएम ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
09 मार्च।
बिहार सरकार के सात निश्चय–3 कार्यक्रम के अंतर्गत सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)’ को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी विशाल राज ने आमजनों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


इस दौरान डीएम ने कहा कि सप्ताह में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को सभी पदाधिकारी अनिवार्य रूप से अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनका शीघ्र समाधान करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।


जिला पदाधिकारी ने सभी सरकारी कार्यालयों में आगंतुकों के लिए बैठने की व्यवस्था, पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही प्रत्येक कार्यालय में आगंतुक पंजी का विधिवत संधारण कर प्राप्त शिकायतों की प्रविष्टि और उनके समयबद्ध निष्पादन को सुनिश्चित करने को कहा।


उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि प्रखंड, पंचायत और जिला स्तर पर प्रतिदिन आने वाले आगंतुकों की संख्या की रिपोर्ट तैयार की जाए। यदि किसी कारणवश संबंधित पदाधिकारी कार्यालय में अनुपस्थित रहते हैं, तो उनके स्थान पर अधिकृत पदाधिकारी लोगों की समस्याएं सुनेंगे।


डीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि निर्देशों की अवहेलना या अधिकृत पदाधिकारी की अनुपस्थिति की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)