google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के प्रयास से दृष्टि सेवा महा अभियान के तहत 15 मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया।

दैनिक समाज जागरण 31.03.2025 जिला संवाददाता चांद कुमार लायेक पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर

आनंद मार्ग के प्रयास से पूर्णिमा नेत्रालय में 12 फेको सर्जरी एवं 3 एस.आई.सी.एस सर्जरी कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया

70 वर्ष से ज्यादा उम्र वाले बुजुर्गों का आधार कार्ड से फेको सर्जरी कर लैंस प्रत्यारोपण ,आयुष्मान का लाभ दिलाया गया

जमशेदपुर: आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से दृष्टि सेवा महा अभियान के तहत गदरा आनंद मार्ग जागृति में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया था। लगभग 15 मोतियाबिंद एवं आंसू नलिका की समस्या की रोगी चिन्हित हुए जिनका ऑपरेशन पूर्णिमा नेत्रालय में किया गया।
आनंद मार्ग ने आयुष्मान एवं(डी.बी.सी.एस )राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम से लगभग 15 लोगों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित हुए। जो रोगी मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित हुए उनका मोतियाबिंद मेच्योर्ड हो चुका है,रोगियो का पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से मोतियाबिंद ऑपरेशन कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया। 12 फेको सर्जरी एवं 3 एस.आई.सी.एस सर्जरी कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया। 70 वर्ष से ज्यादा उम्र वाले बुजुर्गों का आधार कार्ड से फेको सर्जरी करलैंस प्रत्यारोपण करवाया गया एवं आयुष्मान का लाभ दिलाया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)