दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
कुटुंबा (बिहार) औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के ओरडीह गांव के पास मुख्य सड़क से लगभग 2 किलोमीटर दूर नहर रोड के किनारे बने एक कुएं में पानी में तैरता हुआ एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया है। महिला की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कुएं से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि महिला के शव पर कोई बाहरी जख्म नहीं पाया गया है, लेकिन मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना एफ एस एल टीम को भी कर दिया गया है। पुलिस अज्ञात महिला की पहचान करने की कोशिश कर रही है ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



