google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना के मनेर में युवक ने दंपती पर फेंका एसिड, मची अफरा-तफरी

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के मनेर नगर परिषद क्षेत्र के हुद्दापर-मीरा चक मोहल्ला में मंगलवार की रात पैसे के लेनदेन को लेकर दो युवकों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मारपीट के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर एसिड (तेजाब) फेंक दिया, जिसकी चपेट में आने से पति-पत्नी झुलस गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए मनेर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, हुद्दापर-मीरा चक निवासी पिंटू कुमार सोनी मंगलवार रात करीब 10 बजे अपने घर पर थे। इसी दौरान पड़ोस के गुड्डू कुमार सोनी से उनका विवाद शुरू हो गया। बताया जाता है कि गुड्डू ने पिंटू को सोने के जेवर बनाने के लिए दिए थे, जिसके कुछ पैसे गुड्डू के पास बकाया थे।

जब पिंटू ने अपने बकाया पैसों की मांग की, तो दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते बात हाथापाई तक पहुँच गई। विवाद के दौरान तैश में आकर गुड्डू सोनी ने दुकान में रखा एसिड उठाकर पिंटू सोनी पर फेंक दिया। इस हमले में पिंटू और उन्हें बचाने आई उनकी पत्नी रजनी देवी दोनों झुलसकर जख्मी हो गए। घटना के बाद मोहल्ले में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा।चिकित्सकों के अनुसार, एसिड के हमले से दंपती झुलसे जरूर हैं, लेकिन फिलहाल दोनों खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने पीड़ित पक्ष का बयान दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस ने बताई की पैसे के विवाद को लेकर एसिड फेंकने की घटना सामने आई है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)