google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्गों को हुए नुकसान पर समीक्षा बैठक की

(मन्नू शर्मा पराशर समाज जागरण चीफ ब्यूरो पंजाब)

पंजाब चंडीगढ़,10सितंबर :हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों को हुए नुकसान पर केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने केंद्रीय राज्यमंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा और अन्य अधिकारियों के साथ आज दिल्ली में समीक्षा बैठक कीअति वृष्टि और बादल फटने के कारण राजमार्गों को हुए भारी नुकसान पर दीर्घकालिक और अल्पकालिक दोनों समाधान निकालने पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए।क्षतिग्रस्त और प्रभावित क्षेत्र में तुरंत यातायात शुरु करने के प्रयास पर इस बैठक में चर्चा की गई। साथ ही स्लोप स्थिरीकरण पर स्थायी समाधान के लिए प्रयास करने पर भी चर्चा कर श्री गडकरी जी ने अधिकारियों को निर्देश दिए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)