*भारतीय पशुपालक संघ की सभी इकाईयां भंग।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। पशुपालको के हित के लिए बनाया गया भारतीय पशुपालक संघ की सभी इकाईया तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गयी है। भारतीय पशुपालक संघ के नियमावली दो वार्षिक चयन प्रक्रिया के तहत भंग करने का निर्णय लिया गया है।
संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बहादुर यादव ने बताया कि संगठन दो वर्षों के लिए राष्ट्रीय, प्रदेशिक, प्रांतीय, जोन, मंडल, जिला, ब्लाक कमेटी सक्रिय कार्यकर्ताओ को जल्द जिम्मेदारी देकर गठन कर दिया जाएगा। जिससे कि संगठन को ग्राम स्तर तक पहुचा कर पशुपालको के हक एवं विकास की गतिविधि के लिए तेजी से कार्य किया जा सके। दो अक्टूबर से पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



