google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अज्ञात चोरों ने सोने के आभूषण, नगदी चोरी कर दिया घटना को अंजाम

कालांवाली (सुरेश जोरासिया) बीती रात अज्ञात चोरों ने सुरेश कुमार पुत्र सही राम जोशी (जोशी साऊंड़ सर्विस) गांव कालांवाली के घर को निशाना बनाया। प्राप्त सुचना के अनुसार घर में कोई नही था। रात के अंधरे में अज्ञात चारों ने मुख्य गेट को लांघ कर घर में प्रवेश किया। घर के सभी दरवाजे थे। सुरेश कुमार के पुत्र शेखर ने बताया कि पिता जी तबीयत खराब होने से सारा परिवार चंडीगढ़ दवाई दिलवाने के लिए सुबह 11ः00 बजे के करीब घर से चले गऐ। शेखर ने बताया कि हमारा साऊड़ सर्विस का काम है।

सुबह जल्दी काम पर जाना था रात 8 बजे के करीब दो पिकअप गाड़ीयों को रोकने के लिए दुकान पर लड़का काम करता है वह गाड़ीयों को घर में ठहराकर घर से चला गया उसने बताया कि सब कुछ ठीक था। जब हम दुसरी रात को 11 बजे घर पहुचे तो समान बिखरा हुआ मिला। अलमारी से 12 तोले सोना, 25 तोले चांदी एवं 25हजार के करीब नगदी चोरी हो गई। जिसकी सूचना थाना कालांवाली मे दी घटना स्थल पर पुलिस कर्मचारीयों ने जांच शुरू कर दी। जिला डबवाली से विशेष टीम के इंचार्ज रामफल के दिशानिर्देशानुसार आगामी कार्यवाही कि जा रही है। पुलिस के द्वारा सीसीटीवी कमरों की सहायता से जांच कि जा रही है। इंचार्ज रामफल ने बताया कि शीघ्र ही आरोपीयों को पकड़ लिया जाऐगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)