
निराश्रित गोवंशों की टीम के सदस्य करते रहते हैं देखभाल
समाज जागरण
अयोध्या।
मिल्कीपुर एसडीएम राजीव रत्न सिंह एवं उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ शांति भूषण प्रकाश द्विवेदी ने गौ सेवा और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए ईंटगांव गौरक्षक दल की टीम को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया है। साथ ही अधिकारियों ने गौ रक्षक दल के कार्यकर्ताओं की सराहना की।
बताते चलें कि ईंटगांव गौ रक्षक दल छुट्टा गोवंशों की देखरेख करता है। सड़क दुर्घटनाओं में घायल गोवंशों का इलाज करता है। यही नहीं मृत गोवंशों का अंतिम संस्कार भी करता है तथा कुओं, नालों, गड्ढे में गिरे गोवंशों को रेस्क्यू कर बाहर भी निकलने का भी काम करता है। उक्त दल समय-समय पर मानव सेवा में भी अपना हाथ बंटाता है। असहाय लोगों को भोजन, वस्त्र आदि का इंतजाम करता है। गौ रक्षक दल के अध्यक्ष नितेश व कोषाध्यक्ष अंकुर व उनके अन्य साथी अभिषेक, अभिनाश, आदर्श, चंदन, रामसिंह, राहुल, अवनीश आदि सम्मान पत्र पाकर काफी खुश हुए। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने भी गौ रक्षक दल के सदस्यों के कार्यों की सराहना की।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



