समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर (वाराणसी) रामेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण स्थित श्री रामचन्द्र जी हरिराम गोयनका संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामेश्वर में 51 बाल ब्राह्मण बटुकों का उपनयन संस्कार सविधि वैदिक मंत्रोच्चार संग कर्मकांड समेत आज शुक्रवार को सम्पन्न हुआ।
संस्कृत पाठशाला में रामेश्वर महादेव वरुण कलश और सर्वतोभद्र आदि का पूजन पूर्वक उपनयनन संस्कार आचार्य प0 अन्नू तिवारी व आचार्य वैभव मिश्र के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।
बटुकों के माता-पिता ने भिक्षा दिया ,काजल लगाने का रस्म बुआ ने तथा गृहस्थ आश्रम में प्रवेश करने के लिए मामा ने मनाने का रस्म अदायगी की। बटुकों ने प्राप्त भिक्षा आचार्य गणों को निवेदित किया।
उपनयन संस्कार अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य गण दुर्गा प्रसाद मिश्र,प0 विजय शंकर तिवारी , ताराशंकर पांडेय सह आचार्य जितेंद्र उपाध्याय ,धीरज मिश्र,गिरिजेश उपाध्याय व आकाश मिश्र ने बटुकों को आशीर्वाद प्रदान की। उपस्थित माता-पिता ,परिजन ,रिस्तेदारों ने मंगल कामना के साथ अपने को धन्य होकर शिशनवाया तथा मंदिरों में जाकर मत्था टेका।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



