google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

लगातार 7 वर्षो से प्रत्येक सावन मास में सेवा कर रही है वीर शिवाजी सेना: सुमित

राहुल कुमार, किशनगंज

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पवित्र सावन मास की दूसरी सोमवारी को बाबा भूतनाथ गोशाला मंदिर प्रांगण में वीर शिवाजी सेना किशनगंज द्वारा आए हुए श्रृद्धालुओ को नींबू पानी शरबत सेवा शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर के शुभआरम्भ जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री शिसिर कुमार दास ने श्रद्धालुओं के बीच शरबत वितरण कर किया ।
अधिवक्ता शिशिर कुमार दास ने वीर शिवाजी सेना परिवार के सभी सदस्यों को शिवभक्तो के सेवा मे लगे वीर शिवाजी सेना परिवार को बधाई देते हुए कहा की वीर शिवाजी सेना बहुत बहुत अच्छे कार्य कर रही है बहुत अच्छा लगता है इन युवाओं को अच्छे सामाजिक कार्यों को देखते हुए।

वीर शिवाजी सेना किशनगंज के नगर उपाध्यक्ष विनोद कुमार जी ने पवित्र सावन मास की दूसरी सोमवारी की बधाई देते हुए बताया कि लगातार पूरे सावन महीने के हर सोमवार को वीर शिवाजी सेना द्वारा बाबा भूतनाथ गोशाला मंदिर में सेवा शिविर सदस्यों की सहयोग से लगाया जाएगा ।
इस मौके पर वीर शिवाजी सेना किशनगंज अध्यक्ष सुमित साहा संगठन विस्तारक संतोष गुप्ता संगठन मंत्री इंद्रजीत कुमार संपर्क प्रमुख संजीत कुमार व्यवस्थापक अभ्यास कुमार युवा सह संयोजक अदित्य कुमार सदस्य विकाश चन्दन खोगेस गोलू बिट्टू अजित किशन शम्भू विष्णु तरुण ललित सुमित के दर्जनों कार्यकर्ता सेवा शिविर में उपस्थित होकर इस सेवा शिविर को सफल बनाने में अपना अपना सहयोग दे रहें थे ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)