सब्जी विक्रेता का एक ट्रैक्टर के चपेट में आने से हुआ गंभीर रूप से घायल

दैनिक समाज जागरण, संवाददाता

ईचागढ़- कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के तिरूलडीह मार्केट चौक में बाइक पर सवार सब्जी विक्रेता को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर में ठोकर मार कर घायल कर दिया। सड़क पर लहुलुहान हालत में पड़े कुकड़ू गांव निवासी मधुसुदन कुमार 30 वर्ष को तिरूलडीह थाना के एस आई रंजीत प्रसाद ने तत्काल मिलन चौक के नर्सिंग होम में भर्ती कराया। मिलन चौक से बेहतर इलाज हेतु मुरी सिंहपुर नर्सिंग होम रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार वह अपनी बाइक से सब्जी लेकर तिरूलडीह डेली मार्केट सब्जी दुकान लगाने जा रहा था,तभी एक अनियंत्रित खाली ट्रैक्टर के चपेट में आने से वह घायल हो गया , ट्रैक्टर घटनास्थल से फरार हो गया था। तिरूलडीह पुलिस तत्परता दिखाते हुए एक खाली ट्रैक्टर को पकड़ कर कब्जे में लिया एवं पुलिस द्वारा छानवीन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मधुसुदन कुमार का दाहिना पैर टूट गया है।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)