दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नवीनगर थाना क्षेत्र के दमड़ी बीघा गांव के समीप जपला झारखंड के तरफ से आ रही एक अनियंत्रित थार गाड़ी ने एक छोटे बच्चे को कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद चालक भागने लगा, जहां ग्रामीणों ने उसे थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ के समीप पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।
वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेते हुए गाड़ी जप्त कर थाना ले आई।गिरफ्तार चालक की पहचान सिवान जिला के मो सुभान अली के रूप में हुई है।घायल बच्चे को तत्काल डेहरी ले जाया गया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार बच्चा अपने नाना माणिकचंद सिंह के घर दमड़ी बीघा गांव आया हुआ था, जहां सड़क पार करने के दौरान हादसा का शिकार हुआ।पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और चालक को हिरासत में ले लिया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



