google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जिले की हर पंचायत में पशु चिकित्सा शिविर, पशुपालकों को मिलेगा त्वरित लाभ

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
जिले के पशुपालकों को सुलभ एवं त्वरित पशु चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक प्रखंड में मोबाइल वेटरनरी यूनिट (एमवीयू) के माध्यम से नियमित रूप से पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक कार्यदिवस को चयनित दो-दो गांवों में पशु चिकित्सा सेवाएं दी जा रही हैं।


जिला प्रशासन ने बताया कि यह शिविर संबंधित प्रखंडों के भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारियों द्वारा तैयार साप्ताहिक कार्यक्रम के अनुसार संचालित किए जा रहे हैं। सप्ताह 5 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक जिले के सभी प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे।


इसके अलावा पशुओं की आकस्मिक चिकित्सा सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 1962 भी उपलब्ध कराया गया है, जिस पर कॉल कर पशुपालक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
जिला प्रशासन ने सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी पंचायत में आयोजित पशु चिकित्सा शिविरों का लाभ उठाएं तथा पशुओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)