google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नियमित टीकाकरण से सुरक्षित बचपन की नींव, गांव-गांव पहुंचा जागरूकता संदेश

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
स्वस्थ बचपन और सुरक्षित भविष्य के लिए नियमित टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) का आयोजन किया गया, जहां बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।


इस दौरान बच्चों का आयु के अनुसार टीकाकरण किया गया तथा अभिभावकों को बताया गया कि खसरा, पोलियो, टिटनेस, डिप्थीरिया, काली खांसी, क्षय रोग, हेपेटाइटिस-बी एवं जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय टीकाकरण है।


जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार ने कहा कि समय पर टीकाकरण नहीं होने से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे वे बार-बार बीमार पड़ते हैं।


जिले के सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार चौधरी ने कहा कि नियमित टीकाकरण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। सरकार का लक्ष्य है कि जिले का एक भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि जिन बच्चों का टीकाकरण छूट गया है, वे नजदीकी आंगनबाड़ी या स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क कर टीकाकरण अवश्य कराएं।


स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि वीएचएसएनडी के माध्यम से टीकाकरण के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं की जांच, पोषण परामर्श, आयरन-फोलिक एसिड व कैल्शियम वितरण तथा स्वच्छता संबंधी जागरूकता भी दी जा रही है। कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)