समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी ।।
विजय भूमि विश्वविद्यालय कर्जत (मुंबई) के कुलपति डा० रविकेश श्रीवास्तव अपने 40 सदस्यीय दल के साथ धार्मिक यात्रा पर काशी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर देश और समाज की समृद्धि की कामना की,साथ ही काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव, संकट मोचन कर माँ गंगा की आरती में भी शामिल हुए।
यह दल मुख्यतः 1979 एवं 1982 बैच के कृषि विज्ञान संस्थान के बैचमेट्स से बना था। देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया में कार्यरत उनके पुराने सहयोगी भी इस यात्रा में सम्मिलित हुए। सभी ने साथ मिलकर धर्म, संस्कृति और आपसी सौहार्द को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।
ज्ञात हो कि डा० रविकेश श्रीवास्तव हाल ही में 29-30 अक्टूबर को श्रीलंका के शिक्षा मंत्रालय के साथ हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में विजयभूमि विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किये है। वहाँ से सीधे वे 1979-1982 बैच के इस मिलन समारोह में शामिल होने वाराणसी पहुँचे।
काशी प्रवास के दौरान डा० श्रीवास्तव ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक धरोहर विश्व में अतुलनीय है। शिक्षा और अध्यात्म के बीच सेतु बनाकर हम आने वाली पीढ़ियों को एक उज्ज्वल दिशा दे सकते हैं।
इस दल का नेतृत्व कर रहे सुशील मिश्रा के साथ अमिताभ भौमिक,प्रमोद सिंह,सत्येन्द्र उपाध्याय,असीम दत्ता,डॉ जनार्दन यादव, सियाराम यादव,चौरसिया सहित 40 लोग शामिल रहे।
डॉ रविकेश श्रीवास्तव एवं उनकी टीम का काशी आगमन पर एलआईसी विकास अधिकारी सुरेन्द्र त्रिपाठी एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन वाराणसी के जिलाध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए आभार ब्यक्त किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



