संवाददाता समाज जागरण
हजारीबाग। झारखंड प्राइवेट स्कूल संगठन की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को इमली कोठी चौक स्थित जेडी पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन का चुनाव आगामी 16 नवंबर को कराया जाएगा। इस दिन अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पदों के लिए मतदान संपन्न होगा।
बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष विनोद भगत ने की, जबकि संचालन संगठन के सचिव प्रभु दयाल कुशवाहा ने किया। इस अवसर संगठन के संयोजक मधु मनोहर, मकसीर आलम, छोटेलाल साव, आमिर अफताब, अविरल बिहारी लाल ,मधुसूदन मेहता, मनोज राय ,सोहेलअहमद नूर, हरि नारायण प्रसाद , राजेश शर्मा, शैलेश यादव, रंजीत प्रजापति, अजीत कुमार मेहता, हरिनारायण प्रसाद, राहुल कुमार, नरेश यादव, राजन कुमार पंकज पाठक ,मनीष पाठक, विकास पांडे , अभिषेक मेहता सहित जिले भर के सैकड़ों स्कूल संचालकों ने भाग लिया।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक ढंग से संपन्न किया जाएगा। नामांकन की तिथि 16 नवंबर ही तय की गई है। पद के लिए नामांकन भरने वाले प्रत्याशियों को ₹5000 का नामांकन शुल्क जमा करना होगा।
अध्यक्ष विनोद भगत ने कहा कि राज्य सरकार की दोहरी नीति के कारण निजी विद्यालयों को लगातार परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूलों पर मनमाने आदेश थोपे जा रहे हैं, जिनके खिलाफ संगठन ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। अदालत ने फिलहाल सरकार के आदेश पर स्थगन (स्टे) लगा दिया है। इस पर सभी सदस्यों के हर्ष व्यक्त किया ।
संगठन के सचिव प्रभु दयाल कुशवाहा में कहा हाई कोर्ट रांची का स्थगन आदेश स्वागत योग्य है। 2019 से पहले खुले प्राइवेट स्कूल, जिनको यू डाइस कोड प्राप्त है। उन स्कूलों वालों में अदालत के प्रति विश्वास जगा है । विश्वास व्यक्त करते हुए सचिव ने कहा अब निजी विद्यालयों को अनुमति मिलने में सहूलियत होगी ।
स्कूल संचालकों ने आशा व्यक्त करते हुए कहा
कि सरकार की नीतियों के विरोध में संगठन को अब और मजबूत व सशक्त बनाना होगा, ताकि निजी विद्यालयों के हितों की रक्षा की जा सके।
बैठक में उपस्थित सभी स्कूल संचालकों ने एकजुट होकर संगठन को नई दिशा देने का संकल्प लिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



