google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विसूत्री अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने किया स्कुल का भ्रमण

समाज जागरण दीपक कुमार प्रखंड सवादाता छत्तरपुर

छतरपुर पलामू (झारखण्ड) 20जुलाई2024: छतरपुर प्रखंड में शिक्षा विभाग द्वारा संचालित रुआर 2024 कार्यक्रम को सही तरीके से संचालन को लेकर बीस सूत्री अध्यक्ष गोपाल प्रसाद सिंह एवं उपाध्यक्ष चन्दन प्रकाश सिन्हा ने विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण किया इस दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय कउवल में एक भी शिक्षक उपस्थित नहीं पाए गए। साथी छात्र-छात्राएं खेलते कूदते नजर आए। जिस पर अध्यक्ष वह उपाध्यक्ष ने चिंता जाहिर करते हुए प्रखंड कार्यक्रम प्राधिकारी शशि कुमार को इस पर तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया।बीपीओ शशि कुमार ने बताया कि उक्त विद्यालय में एक शिक्षिका है जो आज छुट्टी पर हैं।अध्यक्ष गोपाल प्रसाद सिंह ने कहा कि यह बहुत ही चिंतनीय विषय है। जिन विद्यालयों में बच्चे नहीं हैं वहां शिक्षकों की भरमार हैं और उत्क्रमित मध्य विद्यालय कउवल में 181 बच्चों उपस्थित थे जबकि यहां एक भी शिक्षक नहीं है इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जीस विद्यालय में अधिक शिक्षक हैं वहां के शिक्षकों का तबादला करते हुए उत्क्रमित मध्य विद्यालय कउवल में भेजने का आदेश निर्गत किया जाएगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष चंदन प्रकाश सिन्हा ने बच्चों को मैदान में खेलते देख कर चिंता जताते हुए कहा कि पदाधिकारी के कमी से छतरपुर का भविष्य बर्बाद हो रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।एक तरफ सरकार बच्चों को विद्यालय लाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है और दूसरी तरफ पदाधिकारी की कमी से विद्यालय में शिक्षक उपस्थित नहीं हो रहे हैं।बच्चे इधर-उधर भटक रहे हैं ऐसे में रुआर कार्यक्रम का औचित्य समझ से परे है।बच्चों के जांच के क्रम में पाया गया कि यहां के बच्चों को विषय की जानकारी किसी भी प्राइवेट विद्यालय के बच्चों से कम नहीं है लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि शिक्षकों एवं विभाग के कमी के कारण इनका भविष्य बर्बाद हो रहा है।बच्चों ने भी कहा कि हम सभी लोग गरीब घर से होने के कारण प्राइवेट विद्यालय में नहीं जा सकते हैं।यदि उन्हें बेहतर तरीके से शिक्षा दी जाती है तो वे लोग भी किसी भी प्राइवेट विद्यालय के बच्चों से कम नहीं है। और उन्हें कंपटीशन देने के लिए तैयार हैं। मौके पर चंदन प्रकाश सिन्हा ने बच्चों को लगातार 2 घंटे तक पढ़ाते हुए सफलता के गुण सिखाए एवं अंग्रेजी विषय पढ़ाया भी।उनके पढ़ाई से बच्चे बहुत खुश हुए तथा फिर आने का निवेदन किया। चन्दन प्रकाश सिन्हा ने हर हाल में दूसरे विद्यालयों से शिक्षकों की तबादला की बात कही और कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो इसके लिए शिक्षा सचिव के साथ झारखंड के शिक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री महोदय को भी इस स्थिति से अवगत कराते हुए शिक्षकों को अनुपातिक पदस्थापना की मांग की जाएगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)