google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विधायक संजीव सरदार के पहल पर पश्चिम घाघीडीह में 93 लाख की लागत से बनेगी नई सड़क


मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से स्वीकृत 1.05 किमी लंबी सड़क निर्माण कार्य का विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास


दैनिक समाज जागरण  जिला संवाददाता चांद कुमार लायेक पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर : जमशेदपुर: पोटका विधायक संजीव सरदार की पहल पर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत जमशेदपुर प्रखंड क्षेत्र के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र मतलाडीह पानी टंकी से सुतानी घाट तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास सोमवार को भारी बारिश के बीच पोटका के विधायक संजीव सरदार ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। इस सड़क का निर्माण 93 लाख रुपये की प्रकलन राशि से किया जाएगा, जिसकी लंबाई 1.05 किमी होगी।

*विधायक संजीव सरदार ने कहा — अबुआ सरकार में हर गांव तक पहुंचेगा विकास, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में हो रहा ऐतिहासिक विकास*



विधायक संजीव सरदार ने शिलान्यास समारोह में कहा, “मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में विकास की एक नई दिशा प्राप्त हुई है। यह सड़क केवल एक संरचना नहीं बल्कि पोटका क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अबुआ सरकार में विकास की गंगा हर गांव तक पहुँच रही है। हमारे क्षेत्र में सड़कों की स्थिति बेहतर हो रही है और यह विकास सिर्फ शुरुआत है, पोटका के लिए जल्द ही कई विकास योजनाएं धरातल पर उतरने वाली है जो पोटका को और भी बेहतर बनाएंगी।”

विधायक ने आगे कहा, “मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नीतियों से हमें अपने क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करने का अवसर मिला है। इस सड़क के निर्माण से इलाके के लोगों को बेहतर आवागमन और सड़क सुरक्षा की सुविधा मिलेगी।”

सड़क निर्माण कार्य के शिलान्यास से ग्रामीणों में खुशी का माहौल

इस शिलान्यास कार्यक्रम में जिला परिषद  प्रूर्णिमा मल्लिक, झामुमो जमशेदपुर प्रखंड अध्यक्ष पलटन मुर्मू, पंचायत मुखिया पप्पू उपाध्याय, समेत अन्य पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। सभी ने विधायक संजीव सरदार की कार्यशैली की सराहना की और उनके प्रयासों को क्षेत्र के लिए फायदेमंद बताया। ग्रामीणों ने इस सड़क के निर्माण को अपनी लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने के रूप में देखा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)