शिव तिवारी | समाज जागरण
बड़ागांव, वाराणसी। बड़ागांव क्षेत्र के होनहार लेफ्ट आर्म स्पिनर निष्कर्ष पांडेय पुत्र शिवप्रकाश पांडेय का चयन उत्तर प्रदेश की अंडर-16 क्रिकेट टीम में विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए किया गया है। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है और खेल प्रेमियों ने इसे बड़ागांव के लिए गर्व का क्षण बताया है।

निष्कर्ष पांडेय इससे पूर्व वर्ष 2024 में उत्तर प्रदेश अंडर-14 टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उस दौरान उनके प्रभावशाली प्रदर्शन के चलते यूपी टीम ने चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था। निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उन्हें एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वर्तमान में निष्कर्ष होलापुर, शिवपुर स्थित एचएस क्रिकेट एकेडमी में अभ्यास कर रहे हैं, जहां वह एकेडमी निदेशक दीनदयाल मिश्र, कोच दिव्य प्रकाश सिंह तथा हेड कोच अभय तिवारी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कोचिंग स्टाफ के अनुसार निष्कर्ष की सफलता के पीछे उनका अनुशासन, निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच अहम भूमिका निभा रही है।
उनके चयन पर वाराणसी क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों जावेद अख्तर और जमाल अख्तर ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



