समाज जागरण प्रवेश यादव संवाददाता
पबांसा विकास खंड की ग्राम पंचायत अजीमाबाद स्थित जाहरवीर बाबा मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। कथा का उद्घाटन समाजवादी पार्टी 13 वार्ड जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने व्यासपीठ पर विराजमान कथा वाचक राजकुमार शास्त्री की पुत्री वंदना शास्त्री का सम्मान कर कार्यक्रम की शुरुआत कराई।

अशोक यादव ने अपने संबोधन में कहा कि श्रीमद् भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला मार्गदर्शन है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और उपदेशों से परिवार, माता-पिता, भाई-बहन सभी को अच्छे संस्कार प्राप्त होते हैं और समाज में सद्भाव व नैतिकता का विकास होता है।
कथा का वाचन एटा से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक राजकुमार शास्त्री की पुत्री वंदना शास्त्री द्वारा किया जा रहा है। उनके मधुर वाणी में किए गए कथा वाचन से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया। अशोक यादव ने शास्त्री परिवार को माला व पटका पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अजीमाबाद के ग्राम प्रधान कल्याण सिंह यादव ने भी सहभागिता करते हुए आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से गांव में आपसी भाईचारा और सांस्कृतिक चेतना मजबूत होती है।
इस अवसर पर परीक्षित महाराज कमल शर्मा, यज्ञपति महाराज मदन लाल यादव, जाहरवीर बाबा मंदिर के पुजारी रामगोपाल यादव, चरन सिंह दूधियां, राम नरेश यादव, सतीश यादव, रोहतास यादव, विपिन शर्मा, गिरिराज सिंह यादव, राजेंद्र सिंह पन्नू यादव दिग्विजय सिंह यादव एडवोकेट विपिन यादव सिपन यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण मौजूद रहे। कथा के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



