विजयदशमी का संदेश: अपने अंदर के रावण को पराजित कर मानव कल्याण की ओर बढ़ें: कविता मिश्रा

छातापुर ।

छातापुर में विजयदशमी और दशहरा के पर्व पर अधर्म पर धर्म की विजय और असत्य पर सत्य की जीत की पैनोरमा ग्रुप की निदेशक सह समाजसेविका कविता मिश्रा ने शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर समाज सेविका कविता मिश्रा ने कहा, “इस पर्व का असली संदेश हमें अपने अंदर के रावण को मारने और मानव कल्याण के लिए संकल्पित होने की प्रेरणा देता है। हमें अपने विचारों और कर्मों में अच्छाई को अपनाना चाहिए।”

कविता मिश्रा ने आगे कहा, “विजयदशमी का यह त्योहार हमें बुराई के खिलाफ खड़ा होने और समाज में सकारात्मकता फैलाने का अवसर प्रदान करता है। इस दिन हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम हर प्रकार की नफरत और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाएंगे।”

स्थानीय लोगों ने इस पर्व को एक नए सिरे से मनाने का संकल्प लिया, यह कहते हुए कि यह दिन समाज में एकता और सहयोग का संदेश देता है। सभी ने मिलकर इस दिन को मनाने का निर्णय लिया, जिससे समाज में शांति और समृद्धि का संचार हो सके।

कविता मिश्रा और सभी स्थानीय नेताओं ने मिलकर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। हैप्पी दशहरा!

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)