google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ग्राम प्रधान एवं प्रधानाध्यापक उन्मुखीकरण संगोष्ठी आयोजित

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
सेवापुरी ब्लॉक सभागार में सोमवार को ब्लाक स्तरीय ग्राम प्रधान एवं प्रधानाध्यापकों की उन्मुखीकरण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम पंचायतों और विद्यालयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना रहा। संगोष्ठी में खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार यादव ने प्रधानों और प्रधानाध्यापकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षिक योजनाओं, छात्र हित से जुड़े कार्यक्रमों तथा विद्यालयों के विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना, स्वच्छता, पोषण, पुस्तक वितरण, ड्रेस वितरण और मिड-डे मील योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में ग्राम प्रधानों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसके साथ ही विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पंचायत स्तर पर सहयोग करने का आह्वान किया गया।


संगोष्ठी में यह भी बताया गया कि सरकार का लक्ष्य प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है, जिसके लिए विद्यालय और ग्राम पंचायत दोनों को मिलकर कार्य करना होगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्राम प्रधानों और प्रधानाध्यापकों ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर शिक्षक संघ अध्यक्ष विनोद सिंह , संतोष सिंह, सुजीत सिंह ,राजेश सिंह पटेल, सहित ग्राम प्रधान रामराज पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान एवं प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)