google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर के लभरी गांव में भव्य चैता गायन का आयोजन

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नवीनगर प्रखंड के लभरी गांव स्थित देवी मंदिर प्रांगण में चैत्र माह के अवसर पर भव्य चैता गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष रामाशीष पाल, पूर्व मुखिया राघो सिंह, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम में “चैता शुभ दिनवा हो रामा”, “चैत में राम जी जन्म लेले” जैसे पारंपरिक चैता गीत प्रस्तुत किए गए।

व्यास बबलू सांवरिया ने अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया ।चैता गायन एक पारंपरिक लोक गायन शैली है, जो चैत्र माह में गाई जाती है। यह शैली भोजपुरी और अवधी क्षेत्रों में बहुत लोकप्रिय है। चैता गीतों में भगवान राम के जन्म, प्रकृति और प्रेम के विषयों को शामिल किया जाता है। चैता गायन का महत्व इस बात से समझा जा सकता है कि यह लोक-मानस का समग्र रूप चित्रित करता है।देर शाम शुरू हुए यह कार्यक्रम पूरी रात तक चला जहां दर्शकों ने भरपूर मनोरंजन किया।मौके पर श्रीराम पांडेय,धनंजय पांडे ,रविन्द्र सिंह, उदय सिंह, भीम तिवारी,अनील सिंह,जितेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीण मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)