आदिवासी सुनील त्रिपाठी समाज जागरण
जुगैल/ सोनभद्र। विकास खण्ड चोपन की एक एैसी महिला प्रधान जो आदिवासी क्षेत्र कि मसीहा कहलाने वाली ग्राम पंचायत जुगैल कि ग्राम प्रधान सुनीता यादव को भारत सरकार द्वारा जुगैल में अच्छे कार्य को लेकर सम्मानित के लिए स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के लाल किले पर सम्मानित किया गया। भारत सरकार द्वारा पुरे भारत से 100 ग्राम प्रधान को सम्मानित के लिए चुना गया था। जिसमें से ग्राम पंचायत जुगैल कि ग्राम प्रधान सुनीता यादव को अच्छे कार्यो को देखते हुए चुना गया। और दिल्ली के लाल किले पर प्रधान जुगैल सुनीता यादव को सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश व जनपद सोनभद्र का नाम रोशन कि, जब ग्राम प्रधान सुनीता यादव व दिनेश यादव अपने ग्राम पंचायत जुगैल में पहुची तो सैकड़ों पुरुष, महिलाओं ने बाजा-गांजा के साथ माला पहनाकर स्वागत करते दिखी और एक दुसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। और बीपी आर डी स्कूल के प्रबंधक अभिषेक ने ग्राम प्रधान सुनीता यादव व दिनेश यादव को अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किए और बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए।
ग्राम प्रधान जुगैल सुनीता यादव ने बताया कि पुरे उत्तर प्रदेश में दो महिला प्रधान को सम्बोधन के लिए चुना गया जिसमें से हम को मंच पर बोलने का अवसर प्रदान हुआ। जिसका श्रेय ग्राम के सभी भाई-बहनों व माता-पिता, समस्त ग्रामीण भाईयो का आशिर्वाद प्राप्त हुआ है तब जाकर आज अपने ग्राम जुगैल का नाम दिल्ली तक पहुंचा है। यह बहुत बड़ी अपने पंचायत कि उपलब्धि है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



