google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अधूरे पुल का निर्माण नहीं होने से, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

जिला संवाददाता/ विजय शंकर पांडेय/ समाज जागरण

सोनभद्र। नगवां विकास खण्ड के माची जाने वाले रास्ते पर पुलिया का निर्माण 2024से ही हो रहा है जिसमें वह अभी तक अधुरा पड़ा हुआ है। बरसात के दिनों में पूरा पानी भर जाने के कारण आवागमन बाधित हो जाता है जिसके चलते सभी ग्रामीणों का आवागमन अवरूद्ध हो जाता है, बड़ी बात यह भी है कि माची में ही थाना भी बना हुआ है जिससे प्रशासन को भी नावों का सहारा लेना पड़ता है। बरसात के दिनों में लबालब नगवां बांध में पानी भर जाता है जिससे फरियादी भी अपनी समस्या को लेकर थाने नहीं पहुंच पाते हैं, दुसरी तरफ कोई भी दुर्घटना भी हो जाता है तो पुलिस प्रशासन को पन्नूगंज घूमकर आना पड़ता है। पुल का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों से अपनी व्यथा बताया लेकिन अभी तक कोई निराकरण नहीं निकल पाया है। ग्रामीणों ने पुल का निर्माण पूरा नहीं करने पर प्रदर्शन भी किया है। जिसमे जब्बार साह, उमा शंकर, गुलाब, सनोज जायसवाल, सुरेश, श्री किशुन, विपतु, बालेंद्र, राजिंदर, शंकर चौकीदार इत्यादि ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर माननीय जिलाधिकारी महोदय का ध्यान आकृष्ट कराया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)