दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के मध्य विद्यालय सुरार में सीआईएसएफ बीआरबीसीएल के द्वारा अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में छात्र/छात्राओं को आग बुझाने का सरल तरीका सिखाया गया। सीआईएसएफ के इंपेकटर एके तिवारी और उनकी टीम ने इस प्रशिक्षण का आयोजन किया, जिसमें 300 छात्र/छात्राएं शामिल हुए।इस प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्र/छात्राओं को अग्नि सुरक्षा के बारे में जागरूक करना और उन्हें आग बुझाने के तरीके सिखाना था। प्रशिक्षण के दौरान, छात्र/छात्राओं को आग बुझाने के विभिन्न तरीकों के बारे में बताया गया और उन्हें प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी दी गई। मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रितेश कुमार शर्मा,शिक्षक धनंजय कुमार सिंह,पल्लवी कुमारी,उर्मिला कुमारी,सुमित्रा कुमारी,अनूप कुमार धीरेन्द्र सिंह,विनय कुमार मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



