बिजली विभाग की लापरवाही से लगभग दो सौ घर अंधेरे में।
अनिल कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण
डाला/ सोनभद्र। पडरछ ग्राम के टोला पटेल नगर चौराहे पर में स्थित ट्रांसफार्मर लगभग दो महीने से खराब हो गया है जिसके कारण लगभग दो सौ से अधिक ग्रामीणो का घर अंधेरे में है कई बार शिकायत के बाद भी क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका, ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन के माध्यम से जताई नाराजगी, जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर बदलवाएं जाने की मांग उठाया गई।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्रामीण अमरेश यादव प्रधानपति, संतोष कुमार कंचन पटेल पिंटू पटेल राम स्वरूप लक्ष्मण पटेल विवेक दया पटेल इंद्रजीत अखिलेश परिखा सुनील कुमार राम बाबू, अनिल पटेल राजाराम पंकज अम्रिका रमाशंकर ने बताया कि कोन सब स्टेशन के अंतर्गत पड़रछ ग्राम पंचायत टोला पटेल नगर चौराहा पर ग्यारह हजार बोल्टेज का बिजली सड़क किनारे से होते हुए कोन पोल गया हुआ है जिसमें पटेल नगर चौराहे के पोल पर ट्रांसफार्मर स्थित है उसी ट्रांसफार्मर से ग्रामीणों में बिजली वितरण किया गया है वहीं दो महीने पूर्व किसी अज्ञात वाहन द्वारा पोल में धक्का मार दिया गया था उसी दौरान ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया जो लगभग दो महीने होने के है लेकिन अभी तक क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर बदलवाया नहीं गया जिसके कारण यहां के ग्रामीणों को अंधेरा मे गुजार रहे हैं वहीं बिजली नहीं होने के कारण बच्चों को पढ़ाई लिखाई करने में कठिनाइयां होता है और पेयजल की समस्या बनी हुई है इसके साथ ही बिजली से जुड़ी रोजमर्रा की समस्या से हम सभी जूझ रहे हैं जिसको लेकर हम लोग कई बार बिजली विभाग का चक्कर काट चुके हैं कि कोई सुनवाई नहीं हो रहा है। हम सभी विरोध प्रदर्शन के माध्यम से जिलाधिकारी महोदय जी का ध्यान आकर्षित करवाते हुए जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाएं जाने की मांग करते हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



