google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बालू लदा टेलर अनियंत्रित होकर पलटा, खलासी घायल

अनिल कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण

डाला/ सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के नौवटलिया में सोमवार दोपहर बाद बालू लदा 22 चक्का ट्रेलर का पिछला चक्का फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें खलाशी अमरेश यादव उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र जीत बहादुर निवासी मडियाहूं जौनपुर का केविन से सिर में चोट लग गई। एव चालक रविचंद्रन पुत्र रमेश पाल निवासी बेलछ सुरक्षित बताया जा रहा है।
वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 नम्बर पुलिस ने अपने वाहन से चोपन अस्पताल भर्ती कराया गया जहां दोनों की हालत ठीक बताया जा रहा है।
रहवासी कमल ने बताया कि ट्रेलर पलटने से हमारे घर के टाटी से बने दिवाल टूट गया और सारा बालू हमारे घर में गिरकर बिखरा हुआ है और बालू में एक मुर्गी और उसके दस चूज़े भी बालू में दब गए हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)