google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मक्खनपुर नगरपालिका को नगर निगम बनाने के विरोध मे ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन।।

फिरोजाबाद।। मक्खनपुर नगर पालिका को नगर निगम मे विलय करने पर क्षेत्रवासियों मे भारी रोष।। सैकड़ो के संख्या मे ग्रामीणों ने नगर पालिका को नगर निगम बनाने के विरोध ने सिर्फ नारेबाजी की बल्कि ज्ञापन भी दिया। क्षेत्रवासियों का मानना है कि जब नगर पालिका मे ही विकास हो रहा है तो नगर निगम मे विलय क्यों किया जा रहा है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि अगर नगर पालिका का विलय नगर निगम मे हो गया तो लोगों पर निरर्थक ही टैक्स का बोझ बढ़ जायेगा। साथ ही मेयर साहेब कहाँ कहाँ देखेंगे। बड़ा क्षेत्र होने के कारण क्षेत्र का विकास नही हो पायेगा। इसलिए हम लोगों को नगर पालिका ही चाहिए और इसलिए हम लोग विधायक सांसद जी से भी मिलेंगे।

बताते चले कि ग्रामीणो ने नगर विकास मंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन देकर अपना विरोध जताया है। क्षेत्र के व्यापारियों मे भी नगर पालिका को नगर निगम बनाने को लेकर भारी आक्रोश है। व्यापारियों ने कहा है कि जरुरत पड़ी तो धरना करेंगे और दुकान भी बंद कर देंगे। जब नगर निगम मे ही विलय करना था तो नगर पंचायत क्यों बनाया। व्यापारियों ने कहा है कि अभी तो एक कार्यकाल भी पूरा नही हुआ है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)