माता सीता के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान
बरही।
विश्व हिन्दू परिषद दुर्गा वाहिनी बरही इकाई द्वारा स्थानीय शिव मंदिर प्रांगण में सीतानवमी कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, माता सीता एवं प्रभु श्रीराम के पूजन-अर्चन के साथ हुई।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिला संयोजिका प्रीति कुमारी ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रांत संयोजिका कृति गौरव उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर कृति गौरव ने कहा कि माता सीता का जीवन संयम, धैर्य, त्याग और मर्यादा का प्रतीक है। उन्होंने महिलाओं एवं युवतियों से माता सीता के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समाज और परिवार को सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने सीतानवमी व्रत एवं पूजा के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने माता सीता के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। धार्मिक वातावरण में भक्ति गीत एवं पूजा-अर्चना का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर गुरुदेव गुप्ता, निरंजन केशरी, कैलाश ठाकुर, प्रदीप चन्द्रवंशी, नितेश कुमार, अनिमा पाण्डेय, प्रीति गुप्ता, तारा देवी, सुजाता सिंह, शुभलक्ष्मी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



