समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी
चोपन/ सोनभद्र। विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के सौजन्य से शनिवार को नगर में वीर हनुमत आशीर्वाद एवं शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा चोपन बैरियर स्थित रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर जय श्री राम के नारों के साथ मुख्य मार्ग से होते हुए कैलाश मंदिर परिसर तक पहुंची, जहाँ विधि-विधान से हनुमान जी का पूजन-अर्चन तथा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ संपन्न हुआ। पाठ समापन के उपरांत आरती की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के प्रदेश सचिव डॉ. बृजेश सिंह, जिला अध्यक्ष राकेश पाण्डेय बिंदु वरिष्ठ भाजपा नेता राजा मिश्रा,, जिला प्रभारी मनीष सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मनोज चौबे, जिला महामंत्री अमरनाथ सिंह, कमल किशोर सिंह, एडवोकेट दिनेश पाण्डेय , मंडल अध्यक्ष संजय केसरी , नागेश्वर प्रसाद गोंड़, श्यामसुंदर मिश्रा,सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी के साथ निकाली गई यह विशाल विजय शौर्य यात्रा नगर में आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव डॉ. बृजेश सिंह ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है, जब राम भक्तों ने हिंदुत्व के लिए गौरवशाली परंपरा स्थापित की थी। आगे कहा कि हनुमान जी के चरणों में नमन करते हुए हम हिंदुत्व की अलख जगाने का संकल्प लेते हैं। “जागो हिंदू जागो” अभियान के तहत प्रत्येक हिंदू को जागृत करने का लक्ष्य है, जिससे देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की परिकल्पना तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के परिश्रम को सफल बनाया जा सके। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह, कस्बा इंचार्ज आर एस शर्मा पुलिस बल के साथ चाक चौबंद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



